Economic survey: आर्थिक सर्वे: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया 5 ट्रिल्यन डॉलर की अर्थव्यवस्था का ब्लू प्रिंट - economic survey 2019 5 trillion dollar economy blueprint - News Summed Up

Economic survey: आर्थिक सर्वे: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बताया 5 ट्रिल्यन डॉलर की अर्थव्यवस्था का ब्लू प्रिंट - economic survey 2019 5 trillion dollar economy blueprint


इकनॉमिक सर्वे 2018-19 को गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में पटल पर रखा। इसमें मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन ने अर्थव्यवस्था की चुनौतियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया है। आर्थिक सर्वे का एक मुख्य मुद्दा भारत को 5 ट्रिल्यन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक देश को 5 ट्रिल्यन डॉलर यानी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।सर्वे में कहा गया है कि इस लक्ष्य को वित्त वर्ष 2025 तक हासिल करने के लिए भारत को 4 फीसदी मुद्रास्फीति के साथ 8 फीसदी सालाना ग्रोथ रेट की जरूरत है। सुब्रमण्यन ने वित्त वर्ष 2020 के लिए 7 फीसदी विकास दर का अनुमान लगाया है।सर्वे में कहा गया है कि निवेश दर निचले स्तर पर है, लेकिन इसमें सुधार के संकेत मिल रहे हैं। 2020 में निवेश में तेजी आ सकती है। बेहतर आर्थिक प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा गया है कि ढांचागत सुधार जारी हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय अनुभव बताते हैं कि ऐसी वृद्धि को बचत, निवेश और निर्यात के अच्छे चक्र से ही बनाए रखा जा सकता है। निवेश, विशेषकर निजी निवेश 'मुख्य प्रेरक' है, जो मांग, क्षमता, निर्माण, श्रम उत्पादकता में वृद्धि करता है।सर्वे पेश होने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा, 'पिछले पांच वर्षों में इन्सॉल्वंसी ऐंड बैंकरप्ट्सी कोड जैसे बड़े सुधारों के कारण हमारी अर्थव्यवस्था अब उड़ान भरने को तैयार है। हमारी आबादी का बड़ा हिस्सा कामकाजी उम्र का होने के कारण हमें अपनी अर्थव्यवस्था को पंख देने में मदद मिलेगी।'पांच ट्रिल्यन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की रणनीति की रूपरेखा बनाने के बाद भी इस लक्ष्य के लिए नीतियों में बार-बार सुधार करना आवश्यक होगा। चीन का उदाहरण देते हुए बताया गया है कि चीन ने उपभोग में महत्वपूर्ण कमी करने के साथ मुख्य रूप से बचत और निवेश पर निर्भर किया है। चीन एक निवेशोन्मुखी अर्थव्यवस्था पर कायम है, जहां तक आज भी इसकी निवेश और बचत दरें 2017 में जीडीपी के लगभग 45 फीसदी तक पहुंच गई है।


Source: Navbharat Times July 04, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */