Avengers Endgame के बाद Tamilrockers के निशाने पर SpiderMan Far from home, पूरी फिल्म हुई लीक - News Summed Up

Avengers Endgame के बाद Tamilrockers के निशाने पर SpiderMan Far from home, पूरी फिल्म हुई लीक


नई दिल्ली, जेएनएन। स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अब तमिल रॉकर्स (Tamilrockers) के निशाने पर स्पाइडर मैन : फार फ्रॉम होम भी आ गई है। मार्वल की इस साल रिलीज हुई तीसरी फिल्म को तमिल रॉकर्स ने टारगेट बनाया है।दरअसल तमिल रॉकर्स बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की पायरेसी करता है जिसके कारण मेकर्स को बड़ा नुकसान होता है। तमिल रॉकर्स द्वारा फिल्म को ऑनलाइन अवेलेबल करवा दिया जाता है और इस कारण इंटरनेट पर लीक होने से मेकर्स परेशान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ अब टॉम हॉलेंड स्टारर फिल्म स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home) के साथ हुआ है। मार्वेल की इस साल रिलीज हुई यह तीसरी फिल्म है जो कि अब तमिल रॉकर्स के निशाने पर आ गई है।जानकारी के मुताबिक 28 जून को फिल्म चीन और जापान में रिलीज की गई थी। लेकिन अब यह इंटरनेट पर लीक हो गई है। लेकिन फिल्म सिर्फ तमिल रॉकर्स पर ही नहीं बल्कि कई और टोरेंट वेबसाइट्स पर भी लीक हुई है जिसकी क्वालिटी कम बताई जा रही है।यह पहली बार नहीं है कि मार्वेल की फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो। इससे पहले एवेंजर्स: एंडगेेम ( Avengers: Endgame) का क्लाइमेक्स फाइट सीन भी फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले लीक हो गया था। इसके बाद पायरेसी पर बैन जरुर लगा था लेकिन तमिल रॉकर्स ने बहुत ग्रो कर लिया है और फिल्म को लीक करने में कामयाब रहा। इससे पहले साउथ फिल्में तमिल रॉकर्स के टागरेट पर हुआ करती थीं लेकिन अब हिंदी और हॉलीवुड फिल्में भी निशाने पर हैं।यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box Office Collection: Shahid Kapoor की फिल्म का दोहरा शतक, 200 करोड़ पारPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 08:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */