Amitabh Bachchan की नातिन से अफेयर की खबरों पर बोले Meezaan, रिलेशनशिप में हूं...परनई दिल्ली, जेएनएन। जावेद जाफरी बडे़ बेटे मिजान जाफरी (Meezaan Jaffrey) बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली फिल्म ‘मलाल’ 5 जुलाई यानी आज रिलीज हो गई है। पर मिजान ‘मलाल’ के रिलीज होने से पहले की खबरों में हैं। और इसकी वजह है अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) की नातिन नव्या नवेली ( Navya Naveli Nanda )। अब मिजान जाफरी ने इन खबरों पर अपनी सफाई दे ही है।मिजान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह रिलेशनशिप में हैं। पर वह लड़की अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नहीं है। वह कोई और है। मिजान ने कहा कि मैं अपनी दोस्त के साथ घूमने जाता हूं। इसका मतलब नहीं है कि मैं उसके साथ रिलेशनशिप में हूं। आप इस पर यकीन तब करेंगे जब मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाउंगा। ये बेहद गलत बात है खासकर नव्या के लिए। मीडिया को कहीं न कहीं अपनी सीमा रेखा जरूर तय कर चाहिए। हालांकि कोई क्या कहता है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।कई बार साथ-साथ दिखे हैं नव्या और मिजाननव्या और मिजान अच्छे दोस्ते हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। दोनों ही अपनी दोस्ती को कभी छुपाते भी नहीं हैं। लेकिन हाल में मिजान ने एक चैट शो को दौरान ये बताया कि वो नव्या से शादी करना चाहते हैं। बस सभी से अफेयर की खबरें चल पड़ीं। दरअसल, मिजान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने एक टीवी चैट शो में पहुंचे थे। वहां उनसे सवाल किया गया कि वो किसे मारना चाहेंगे? किससे शादी करना चाहेंगे? और किससे हुकअप करना चाहेंगे? इन सवालों के उन्हें तीन ऑप्शन दिए गए, सारा अली खान, नव्या नवेली और अन्नाय पांडे। इस पर मिज़ान ने दिलचस्प जवाब दिया। मिजान ने कहा, वो अन्नया पांडे को कत्ल करना चाहेंगे, सारा अली खान के साथ हुक अप करना चाहेंगे। नव्या नवेली के साथ शादी करना चाहेंगे।इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि वो कब इस रिलेशनशिप को स्वीकार करेंगे? इस पर मीजान ने कहा, ' जब कोई रिश्ता है ही नहीं तो मैं क्यों स्वीकार करूं। हमारे (उनके और नव्या) बीच कोई रिलेशनशिप नहीं है। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है।Posted By: Vineet Sharan
Source: Dainik Jagran July 04, 2019 07:52 UTC