World Cup 2019: इस खिलाड़ी से परेशान हैं टीम कोच, कहा- इससे सही तो दिनेश कार्तिक है - News Summed Up

World Cup 2019: इस खिलाड़ी से परेशान हैं टीम कोच, कहा- इससे सही तो दिनेश कार्तिक है


नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम के बल्लेबाजों, गेंदबाजों दोनों ने ही अपने प्रदर्शन से सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। फिलहाल भारत के सामने समस्या है मिडिल ऑर्डर, जो टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इसी बीच भारतीय टीम के फील्डिंग कोच ने खिलाड़ियों को फील्डिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है और एक भारतीय बल्लेबाज के लिए कहा है कि उन्हें बल्लेबाजी के बाद अपनी फील्डिंग पर ध्यान देने की आवश्कता है।दरअसल फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने शिखर धवन के स्थान पर टीम में आए रिषभ पंत की फील्डिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा है कि पंत को अपनी 'थ्रोइंग तकनीक' में सुधार के साथ आउटफील्ड में भी फुर्तीला होने की जरूरत है। श्रीधर ने स्वीकार किया कि जहां तक आउटफील्ड में फील्डिंग का संबंध है तो पंत को अभी काफी प्रगति करनी है। बता दें कि श्रीधर ने बांग्लादेश-भारत के मैच में पंत से हुई मिसफील्डिंग पर यह बयान दिया है।Cricket World Cup 2019 Point Table, Most Runs And Wickets: शतक के साथ बेयरस्टो हुए टॉप-10 में शामिल, ऐसी है पूरी लिस्टसाथ ही श्रीधर ने कहा, 'पंत को अभी काफी काम करना है। पहले तो उसे थ्रो की तकनीक में सुधार करने की जरूरत है और साथ ही उसे आउटफील्ड में भी ज्यादा फुर्तीला होने की आवश्यकता है।' वहीं श्रीधर ने पंत की तुलना में दिनेश कार्तिक को अच्छा फील्डर बताया है और कहा है कि निश्चित रूप से दिनेश विकेटकीपर होने के नाते कहीं बेहतर फील्डर हैं। वह बैकवर्ड पॉइंट पर कुछ बेहतरीन बचाव करते हैं। ऋषभ अभी सीख रहा है और उसे इसमें सुधार करने की जरूरत है इसलिए हम फील्डर्स को एक ही स्थान पर लगाते रहते हैं ताकि उन्हें इसके बारे में पता चल जाए।World Cup 2019: अगर बांग्लादेश को इतने रन पर ऑल आउट कर दे तो पाक को मिल जाएगी सेमीफाइनल में जगहबता दें कि भारत ने बांग्लादेश को 28 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और भारत पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं रिषभ पंत की बात करें तो वो अभी नंबर-4 पर खेल रहे हैं, लेकिन बल्ले से प्रतिभाशाली यह खिलाड़ी अभी फील्डिंग में कमजोर दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली उनके लिए ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं, जहां पंत को ज्यादा दिक्कत ना हो।Posted By: Mohit Pareek


Source: Dainik Jagran July 04, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */