Death On The Nile Trailer: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले देखिए गुड्डू भैया का हॉलीवुड में कारनामा, रिलीज़ हुआ ट्रेलर - News Summed Up

Death On The Nile Trailer: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले देखिए गुड्डू भैया का हॉलीवुड में कारनामा, रिलीज़ हुआ ट्रेलर


Death On The Nile Trailer: 'मिर्ज़ापुर 2' से पहले देखिए गुड्डू भैया का हॉलीवुड में कारनामा, रिलीज़ हुआ ट्रेलरनई दिल्ली, जेएनएन। अली फ़ज़ल की वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर 2 का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। मगर, उससे पहले अली की हॉलीवुड फ़िल्म डेथ ऑन द नील का ट्रेलर आ गया है। अक्टूबर में रिलीज़ हो रही फ़िल्म में अली हॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के बीच अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नज़र आएंगे।ट्रेलर शेयर करते हुए अली ने लिखा- क़त्ल तो शुरुआत थी। इन मज़ेदार लोगों के साथ काम करते हुए बहुत मज़ा आया। डेथ ऑन द नील एक यात्रा रही। फ़िल्म के पहले ट्रेलर की झलक। 23 अक्टूबर को फ़िल्म रिलीज़ होगी। फ़िल्म में वंडर वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गैडट, नेटफ्लिक्स की सीरीज़ Sex Education से मशहूर हुईं एक्ट्रेस एमा मैकी, ब्लैक पैंथर फेम लिटिशिया राइट जैसे कलाकार फ़िल्म की मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।MURDER WAS JUST THE BEGINNING! Had a blast working with this wonderful bunch .. #deathonthenile Quite the journey .. here’s a peak of the 1st trailer for Death On The Nile , in theatres this October 23. Too much excite! Jiyo meri jaan @alifazal9 ! So proud you !


Source: Dainik Jagran August 19, 2020 17:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */