Apple's valuation outstripped the GDP of hundreds of countries like Italy, Canada and Russia, only seven countries have GDP ahead - News Summed Up

Apple's valuation outstripped the GDP of hundreds of countries like Italy, Canada and Russia, only seven countries have GDP ahead


Hindi NewsBusinessApple's Valuation Outstripped The GDP Of Hundreds Of Countries Like Italy, Canada And Russia, Only Seven Countries Have GDP Aheadशेयरों में बढ़त का असर: इटली, कनाडा और रूस जैसे सैकड़ों देशों की जीडीपी को एपल के वैल्यूएशन ने पीछे छोड़ा, केवल सात देशों की जीडीपी है आगेमुंबई 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकबुधवार को एपल का शेयर अच्छा खासा बढ़ा, जिसकी वजह से उसके वैल्यूएशन में तेजी देखी गई। उसका शेयर 467.77 डॉलर पर पहुंचा तो वैल्यूएशन 2 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गयाअमेरिका, चीन, जापान, भारत, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी है एपल के वैल्यूएशन से आगेएपल ने हाल में माइक्रोसॉफ्ट के साथ सउदी अरामको को पीछे छोड़ कर यह स्थान हासिल किया हैस्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनी एपल ने बुधवार को रिकॉर्ड हासिल किया है। उसके 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप से अब केवल सात देशों की जीडीपी आगे है। इसमें अमेरिका, चीन, जापान, भारत, जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस हैं। जबकि कनाडा, रूस और इटली सहित सैकड़ों देशों की जीडीपी से आगे एपल का वैल्यूएशन इस समय है।अमेरिका की जीडीपी 21.44 लाख करोड़ डॉलरबता दें कि बुधवार को एपल का शेयर अच्छा खासा बढ़ा, जिसकी वजह से उसके वैल्यूएशन में तेजी देखी गई। उसका शेयर 467.77 डॉलर पर पहुंचा तो वैल्यूएशन 2 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। इस समय अमेरिका की जीडीपी की साइज 21.44 लाख करोड़ डॉलर है। चीन की जीडीपी 14.14 लाख करोड़, जापान की 5.15 लाख करोड़, जर्मनी की 3.86 लाख करोड़, भारत 2.94 लाख करोड़, ब्रिटेन 2.83 लाख करोड़ और फ्रांस 2.71 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी के साथ एपल से आगे हैं। एपल का वैल्यूएशन 2 लाख करोड़ डॉलर है।एपल के मार्केट कैपिटलाइजेशन से ज्यादा जीडीपी वाले सात देशदेश जीडीपी (लाख करोड़ डॉलर मेंअमेरिका 21.44 चीन 14.14 जापान 5.15 जर्मनी 3.86 भारत 2.94 ब्रिटेन 2.83 फ्रांस 2.71रूस की जीडीपी 1.64, इटली की 1.99 और ब्राजील की 1.85 लाख करोड़ डॉलर हैजिन प्रमुख देशों की जीडीपी एपल के वैल्यूएशन से पीछे है उसमें इटली की जीडीपी 1.99 लाख करोड़, ब्राजील की 1.85 लाख करोड़, कनाडा की 1.73 लाख करोड़, रूस की 1.64 लाख करोड़, दक्षिण कोरिया की 1.63 लाख करोड़, स्पेन की 1.4 लाख करोड़, ऑस्ट्रेलिया की 1.38 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी का समावेश है। वैसे दो हफ्ते पहले ही एपल सऊदी अरब की अरामको को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई थी। उस समय एपल के शेयर में 10.47% का उछाल आया था और इसके चलते कंपनी के एक शेयर की कीमत 425.04 डॉलर हो गई।एपल के मार्केट कैपिटलाइजेशन से कम जीडीपी वाले देशदेश जीडीपी (लाख करोड़ डॉलर मेंइटली 1.99 ब्राजील 1.85 कनाडा 1.73 रूस 1.64 दक्षिण कोरिया 1.63 स्पेन 1.4 ऑस्ट्रेलिया 1.3813 मार्च से एपल ने शुरू की आगे बढ़ने की यात्रा13 मार्च के बाद से एपल के लिए प्रतिशत के हिसाब से सबसे बड़ा दिन रहा। उसने सेशन के दौरान मार्केट कैपिटलाइजेशन में 172 बिलियन डॉलर (करीब 12.8 लाख करोड़ रुपए) जोड़े, जो कि ओरेकल कॉर्पोरेशन के पूरे स्टॉक मार्केट वैल्यू से भी ज्यादा है। सऊदी अरामको पिछले साल 1.760 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 131 लाख करोड़ रुपए) के साथ मोस्ट वैल्यूएबल पब्लिकली लिस्टेड कंपनी थी। निवेशकों का मानना है कि एपल और दूसरी प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियां छोटे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में कोरोनावायरस महामारी से उबरेंगी।31 अगस्त से एपल का स्टॉक होगा स्पिलिटअपनी तिमाही रिपोर्ट में, एपल ने 31 अगस्त से स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है, जो 1 रेशियो 4 के बेसिस पर होगा। 2014 के बाद यह एपल का पहला स्टॉक स्पिलिट होगा। 20 से ज्यादा विश्लेषकों ने कंपनी की रिपोर्ट के बाद एपल के शेयर के लिए अपने टारगेट को बढ़ाया है।एपल और माइक्रोसॉफ्ट का एम कैप तेजी से बढ़ाएपल का मार्केट कैप मार्च से जून तक 42 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट का मार्केट कैप 29 प्रतिशत बढ़ा है। इस तरह से सउदी अरामको और इन दोनों कंपनियों के मार्केट कैप के अंतर में भारी कमी आई थी। इसी तरह चीन की टेंसेंट 599 अरब डॉलर के साथ सातवें क्रम पर है। अलीबाबा 577 अरब डॉलर के साथ आठवें क्रम पर है। जापान की टोयोटा मोटर 203 अरब डॉलर के साथ 32 वें नंबर पर है। ताइवान की टीएसएमसी 274 अरब डॉलर के साथ 19 वें रैंक पर है। स्विटजरलैंड की नेस्ले 328 अरब डॉलर के साथ 13 वें और रोश 300 अरब डॉलर के साथ 14 वें रैंक पर है। दक्षिण कोरिया की सैमसंग 260 अरब डॉलर के साथ 21 वें नंबर पर है।यह भी पढ़ें-https://www.bhaskar.com/business/news/apple-became-the-first-company-with-a-market-cap-of-2-trillion-valuation-doubled-in-two-years-from-1-trillion-in-august-2018-127630538.html


Source: Dainik Bhaskar August 19, 2020 16:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */