Mela of folk god Baba Ramdev postponed, devotees will be able to sit at home from 4.15 in the morning to see Aarti online - News Summed Up

Mela of folk god Baba Ramdev postponed, devotees will be able to sit at home from 4.15 in the morning to see Aarti online


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurMela Of Folk God Baba Ramdev Postponed, Devotees Will Be Able To Sit At Home From 4.15 In The Morning To See Aarti Onlineलोक देवता बाबा रामदेव: कोरोना के कारण मेला स्थगित, भक्त सुबह 4.15 बजे मंगला आरती के कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन18 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर में इस बार बाबा रामदेव मंदिर में मंगला आरती को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्थाwww.babaramdevmandir.com पर देखी जा सकेगी आरतीलोक देवता बाबा रामदेव व उनके श्रद्धालुओं के बीच इस बार कोरोना महामारी आ खड़ी हुई है। जोधपुर में बाबा की बीज पर गुरुवार को लगने वाला प्रसिद्ध मेला इस बार स्थगित कर दिया गया है। शहर में मसूरिया पहाड़ी स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालिनाथ के समाधि स्थल की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड्स लगा कर बंद कर दिया गया है। समाधि स्थल पर गुरुवार सुबह 4.15 पर होने वाली मंगला आरती के ऑन लाइन लाइव दर्शन की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई है। श्रद्धालु गुरुवार सुबह जल्दी www.babaramdevmandir.com पर मंगला आरती को अपने घर बैठे देख सकते है।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के तहत केन्द्र व राज्य सरकार के आदेशानुसार मंदिर के पट मंगल किए हुए है। ट्रस्ट ने उपरोक्त आदेश की पालना में किसी प्रकार मंदिर दर्शन नहीं कराने का निर्णय किया है। लेकिन भादवा सुदी बीज गुरुवार सुबह 4.15 बजे से दशमी को सुबह 6 बजे से महाआरती के लाइव दर्शन की व्यवस्था की है।जोधपुर में बाबा मेले में गत वर्ष इस तरह उमड़ पड़े थे श्रद्धालू।इस बार नहीं गूंज रहे है बाबा के जयकारेप्रत्येक वर्ष जोधपुर में भादवा सुदी बीज को व रामदेवरा में बाबा के समाधि स्थल पर दशमी को मेला भरता है। इन मेलों में 50 लाख से अधिक श्रद्धालू देशभर से पहुंचते है। पूरे भादवा माह जोधपुर से लेकर जैसलमेर जिले के रामदेवरा तक श्रद्धालुओं के रैले सड़क किनारे बाबा के जयकारे लगाते पैदल आगे बढ़ते नजर आ जाते है। बाबा के भक्तों की सेवा के लिए पूरे रास्ते राम रसोड़े संचालित होते है। इन राम रसोड़ों में सेवा देने वाले लोग बाबा के भक्तों की तन-मन से अगाध श्रद्धा के साथ सेवा में जुटे रहते है।इस बार नजारा पूरी तरह से बदला हुआ है। कोरोना ने सभी श्रद्धालुओं के कदम थाम रखे है। ऐसे में शहर में कहीं पर भी बाबा के जयकारे सुनाई नहीं दे रहे है। कुछेक श्रद्धालू रोक के बावजूद पहुंच रहे है, लेकिन पुलिस ने उन्हें मंदिर परिसर से काफी पहले ही रोक दिया और समझाइश कर वापस रवाना कर दिया।जोधपुर में रहेगा अवकाशबाबा के मेले पर जोधपुर में कलेक्टर के आदेश से सार्वजनिक अवकाश रहता है। इस बार अवकाश की घोषणा पहले से कर दी गई थी, लेकिन मेला स्थगित होने के कारण लोगों में अवकाश को लेकर संशय पैदा हो गया। बाद में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि मेले के दिन सार्वजनिक अवकाश यथावत रहेगा।


Source: Dainik Bhaskar August 19, 2020 16:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */