Sushant Singh Rajput Case: सुशांत मामले में SC की CBI जांच के फैसले के बाद प्रशंसकों ने बिहार में मनाया जश्ननई दिल्ली, जेएनएनl सुप्रीम कोर्ट ने आज यह निर्णय दिया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच करेगी। यह फैसला तब आया है जब रिया चक्रवर्ती ने मुंबई जांच को स्थानांतरित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुशांत का निधन 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर हुआ था। शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सुशांत के प्रशंसकों, परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड के कई सेलेब्स जैसे कि अक्षय कुमार, अंकिता लोखंडे, कृति सनोन, कंगना रनोट, अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फैसले पर खुशी जताई।अब बिहार में सुशांत के प्रशंसक पटाखे फोड़कर फैसले का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के परिवार ने कुछ मिनट पहले एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और कहा कि वे अपने देश को पहले से ज्यादा प्यार करते हैं।Repeat after me, depression ka dhandha chalane walon ko public ne unki aukat dikhadi 🙏#CBIforShushant #SushantSingRajput #1stStepToSSRJustice pic.twitter.com/Yodb66hD67 — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 19, 2020सुशांत के परिवार का बयान है, 'हम, सुशांत के परिवार के लोग, हमारे दोस्तों, शुभचिंतकों, सुशांत के प्रति उनके प्यार और हमारे समर्थन के लिए दुनिया भर के मीडिया और लाखों प्रशंसकों को धन्यवाद देते हैl हम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के न्याय के चक्र को गति देने के लिए विशेष रूप से आभारी हैं। अब जब देश की प्रमुख जांच एजेंसी ने मामले को संभाल लिया है, तो हम मानते हैं कि नृशंस अपराध में शामिल सभी लोगों को सजा दिलाई जाएगी। हमारा मानना है कि संस्थानों में जनता का विश्वास महत्वपूर्ण है। आज के आदेश ने भारत में एक मजबूत लोकतंत्र के रूप में हमारे विश्वास की पुष्टि की है। हम अपने देश को पहले से ज्यादा प्यार करते हैं।'Sushant's family thanks all the fans , friends , wellwishers, Media and Million of Fans for support. All those involved in crime will be brought to justice now. #Unitedforjustice pic.twitter.com/1kPTvSKmen — United For Justice (@sushantf3) August 19, 2020सुशांत सिंह राजपूत मामले में बॉलीवुड के कई कलाकारों से मुंबई पुलिस इसके पहले पूछताछ कर चुकी हैl हालांकि वह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और उन्होंने इस मामले अब तक कोई FIR भी दर्ज नहीं की हैlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran August 19, 2020 16:07 UTC