ग्राम बिल्टीगढ़ में बच्चों को पिलाई विटामिन ए की दवा - News Summed Up

ग्राम बिल्टीगढ़ में बच्चों को पिलाई विटामिन ए की दवा


फिरोजाबाद। विकासखंड खैरगढ़ की ग्राम पंचायत बिल्टीगढ़ में बाल स्वास्थ्य पोषण दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सुरभि देवी के नेतृत्व में नवजात शिशुओं व बच्चों का टीकाकरण कर विटामिन ए की दवा पिलाई गई। टीकाकरण के दौरान शिशुओं का वजन कराया गया और कुपोषण से बचाव हेतु महिलाओं को जानकारी दी गई। तथा महिलाओं को दलिया की पैकेट,आयरन की गोलियां वितरित की गई।नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक द्वारा गांव की आशाओं को मास्क वितरित किए गए और महिलाओं को कोरोना के बारे में बताया गया। सभी लोगों से मास्क,सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई। ग्राम प्रधान पति प्रदीप राजपूत द्वारा भी सभी को जागरूक किया गया। इस मौके पर सुहेल कांत शर्मा,आशा नीरा राजपूत,पुष्पा देवी,सुषमा देवी,अनीता दिवाकर,अंशुल चौहान आदि मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar August 19, 2020 16:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */