शिवालयों की सुरक्षा बढ़ाते हुए शिव बारात रूट पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती करें : आईजी - News Summed Up

शिवालयों की सुरक्षा बढ़ाते हुए शिव बारात रूट पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती करें : आईजी


महाशिव रात्रि पर आईवी इनपुट को ध्यान में रखते हुए उतरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर ने जोन के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। पाक समर्थित आतंकी संगठनों के फिदायीन साजिश व अलगाववादी ताकतों के नापाक मंसूबों को देखते हुए सभी शिव मंदिर धार्मिक स्थल पर संसाधनों से लैस पर्याप्त सुरक्षा बल का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। आईजी गुरुवार को महाशिव रात्रि व शिव बारात के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बोकारो हजारीबाग डीआईजी धनबाद बोकारो चतरा कोडरमा रामगढ़ हजारीबाग गिरिडीह एसएसपी व एसपी से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब थे।उन्होंने निर्देश दिया कि चिन्हित संवेदनशील/अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्यूआरटी बलों की प्रतिनियुक्ति सभी दंगारोधी उपकरणों के साथ करना सुनिश्चित करेंगे। क्यूआरटी टीम में स्टन ग्रेणेड, टीयर गैस शेल एवं गन, रबर अथवा प्लास्टिक बुलेट अवश्यक हो। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व बलों को कर्तव्य के संदर्भ में ब्रिफ सुनिश्चित करेंगे। पूर्व में घटित घटना वाले क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखेंगे तथा सुनिश्चित करें कि पुनरावृति न हो। वैसे क्षेत्र जहां विभिन्न समुदाय के लोग रहते है, उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे, पूर्व के साम्प्रदायिक घटनाओं में सम्मिलत व्यक्यिों के विरूद्ध धारा-126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउण्ड-डाउन की कार्रवाई करें। साथ ही उन पर विशेष निगरानी रखें। शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों व स्पीड ड्राइव पर ठोस कार्रवाई करें। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करें। पेट्रोलिंग पार्टी के माध्यम से गुरुवार शाम से ही सघन गश्ती करायें।


Source: Dainik Bhaskar February 12, 2026 19:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */