उत्तर प्रदेश के मेरठ में किशोरी को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कि बात नहीं करेगी तो पूरे खानदान को गोली से उड़ा दूंगा. पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है. मामले में पीड़िता और उसकी मां मेरठ के लिसाड़ी गेट थाने पहुंचीं. पुलिस को उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और 28 फरवरी को मारपीट की थी.
Source: Navbharat Times March 06, 2026 20:21 UTC