900 मतदाताओं पर बनेगा एक बूथ - News Summed Up

900 मतदाताओं पर बनेगा एक बूथ


प्रयागराज (ब्यूराे)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अब तैयारियां तेजी पकड़ने लगी हैं। पंचायत चुनाव में इस बार मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या अधिक रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2021 के चुनाव में एक बूथ पर 800 मतदाता वाला आदेश पलट दिया है। अब यह संख्या बढ़ाकर 900 कर दी गई है।रैंप की सुविधा है आवश्यकत्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का काम भले ही अटका हो लेकिन अन्य तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मतदेय स्थलों का संभाजन कार्य चल रहा है, जिसे किसी भी हाल में 16 मार्च तक पूरा करने के आदेश हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों की कंप्यूटरीकरण की तैयारी तथा उन्हें मूल सूची में यथा स्थान पर समाहित करने व मतदान केंद्रों-स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही के बाद 17 मार्च से 13 अप्रैल तक मतदान केद्रों-स्थलों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, सूची डाउनलोडिंग के कार्य होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मतदेय स्थल का चयन करते वक्त ध्यान रखना होगा कि गांव के किसी दबंग या प्रभावशाली व्यक्ति के घर के पास मतदेय स्थल न बनाया जाए। सरकारी व अर्ध सरकारी संस्थाओं में ही मतदेय स्थल बनेगा। प्रथम व द्वितीय तल पर मतदेय स्थल नहीं बनेगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं से सुसज्जित मतदेय स्थल बनाने के निर्देश हैं। सभी बूथों पर रैंप की सुविधा आवश्यक है। बीएलओ को इसमें सहयोग करना है। वर्ष 2021 के चुनाव में एक बूथ पर अधिकतम 800 मतदाताओं को रखा गया था, इस बार यह संख्या बढ़ाकर 900 कर दी गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में मतदान स्थल जरूर बनेगा, भले ही मतदाताओं की संख्या वहां पर 900 से कम हो। ऐसे में आसपास के उन गांवों के वोटर शिफ्ट किए जाएंगे, जहां 900 से ज्यादा मतदाता होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश बर्नवाल ने बताया कि 900 मतदाताओं की संख्या पर बूथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी गी है।


Source: Dainik Jagran March 06, 2026 19:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */