भारतीय पुलिस की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी, जानें सही कारण - News Summed Up

भारतीय पुलिस की वर्दी में क्यों बंधी होती है डोरी, जानें सही कारण


कानून एवं व्यवस्था के लिए पुलिस सबसे पहले जिम्मेदार होती है। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी पुलिस है, जो कि संबंधित क्षेत्र में शांति और न्याय व्यवस्था को बनाए रखने में मदद करती है। पुलिस की खाकी वर्दी सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए है। इस वर्दी को बहुत ही सोच-समझकर डिजाइन किया गया है।आपने कभी गौर किया होगा कि पुलिस की वर्दी में कंधे की तरफ एक डोरी बंधी हुई होती है। यह डोरी कंधे से होते हुए पुलिसकर्मी की जेब तक पहुंचती है। खास बात यह है कि वर्दी का यह पैटर्न हमें एक सिपाही से लेकर IPS अधिकारी तक की वर्दी में देखने को मिलता है। हालांकि, क्या आपने सोचा है कि आखिर यह डोरी क्यों बंधी हुई होती है। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।किसने डिजाइन की थी पुलिस की वर्दीभारतीय पुलिस की खाकी वर्दी को सर हैरी लम्सडेन ने 1847 में डिजाइन किया था। उन्होंने भारतीय ब्रिटिश सेना में रहते हुए इस वर्दी का रंग खाकी कर पहना था, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से मान्यता मिली। इससे पहले पुलिस की वर्दी का रंग सफेद हुआ करता था, जो कि जल्दी गंदा हो जाता था। ऐसे में हैरी ने चाय की पत्ती व अन्य रंग मिलाकर इसे खाकी रंग में बदला, जिससे यह जल्दी गंदी नहीं होती थी।


Source: Dainik Jagran February 12, 2026 18:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */