मौसम अपडेट / हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, कोहरे के बीच रोहतक सबसे ज्यादा ठंडा शहर - News Summed Up

मौसम अपडेट / हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी, कोहरे के बीच रोहतक सबसे ज्यादा ठंडा शहर


घने कोहरे की वजह से हरियाणा में सोमवार को नहीं हुए सूर्य देवता के दर्शनDainik Bhaskar Dec 30, 2019, 04:19 PM ISTपानीपत। हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। तापमान भी लगातार गिरता जा रहा है। सोमवार को हरियाणा का रोहतक जिला सबसे ज्यादा ठंडा रहा, यहां का तापमान 1.2 रहा। वहीं हिसार के तापमान में हल्का सा सुधार हुआ। पिछले तीन दिन से सबसे कम रहे हिसार का तापमान सोमवार को 3.5 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को तो धूप निकली थी लेकिन सोमवार को घने कोहरे की वजह से फिर सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके।ये है हरियाणा के मुख्य शहरों का तापमानजिला न्यूनतम तापमान हिसार 3.5 डिग्री अम्बाला 2.7 डिग्री कुरुक्षेत्र 3.5 डिग्री फरीदाबाद 2.6 डिग्री गुरुग्राम 2.6 डिग्री रोहतक 1.2 डिग्री भिवानी 2.8 डिग्री नारनौल 1.5 डिग्री सिरसा 2.7 डिग्रीगहरी धुंध के आसारमौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्रपाल का कहना है कि आगामी 48 घंटों में हरियाणा में गहरी धुंध छा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 को मौसम बदलेगा। 1-2 जनवरी को बारिश के आसार है। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है पाले के कारण फसलों, सब्जियों व छोटे फलदार पौधों व नर्सरी पर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ता है । फसलों व सब्जियों व छोटे फलदार तनों, फूलो, फलों में उपस्तिथ द्रव बर्फ के रूप में जम जाता है तथा ये पौधों की कोशिकाओं को नष्ट कर देते है तथा पतियों को झुलसा देता है।ये फ्लाइटें हुई लेटचंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली तथा यहां पहुंचने वाली आधा दर्जन से ज्यादा फ्लाइटें देरी से पहुंची। इनमें चंडीगढ़ से पूना को उड़ाने भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट करीब तीन घंटे की देरी से उड़ी। बैंगलूर को जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब 4.25 घंटे तो श्रीनगर जाने वाली गो-एयर की फ्लाइट ने एक घंटा की देरी से उड़ान भरी। गो-एयर की हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 16 मिनट, मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 2.5 घंटे तो दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एक घंटा 20 मिनट की देरी से उड़ी। इसी तरह चंडीगढ़ आने वाली आधा दर्जन फ्लाइटें भी निर्धारित समय की देरी से पहुंची।


Source: Dainik Bhaskar December 30, 2019 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */