Hindi NewsLocalMaharashtraMumbaiA Leading Seaman Of The Indian Navy Was Allegedly Abducted From Chennai And Set Afire At Gholwad In Palghar District Of Maharashtra. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमहाराष्ट्र में नेवी सेलर की हत्या: पलामू के नौसैनिक को चेन्नई से किडनैप किया, 10 लाख फिरौती न मिलने पर 1400 किमी दूर पालघर में जिंदा जलायामुंबई एक घंटा पहलेकॉपी लिंकनेवी ऑफिसर सूरज ने होश में आने के बाद पुलिस को अपने अपहरण के बारे में बताया था। उनकी शनिवार को मुंबई में मौत हो गई।चेन्नई से अगवा किए गए नौसैनिक को किडनैपर्स ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे नौसैनिक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पालघर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।90 प्रतिशत जल चुके सूरज ने किसी तरह अपनी पहचान पुलिस को बताई। घर वालों का फोन नंबर भी पुलिस को दिया।30 जनवरी को किया गया था अगवापालघर के SP दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि 27 साल के नेवी सेलर सूरज कुमार दुबे झारखंड के पलामू के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास INS अग्रणी पर थी। 30 जनवरी को वह छुट्टी से लौटे थे। इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर रात लगभग 9 बजे 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था।3 दिन तक चेन्नई में रखने के बाद किडनैपर उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पालघर ले आए। उनके परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस का मानना है कि पैसा न मिलने पर बदमाश उन्हें बीते शुक्रवार को पालघर के जंगल में ले गए। वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।पलामू के रहने वाले सूरज कुमार दुबे की पोस्टिंग चेन्नई में थी। वे INS अग्रणी पर तैनात थे।- फाइल फोटोएक शख्स ने जलाते देख शोर मचायाजिस वक्त बदमाश सूरज को जला रहे थे, एक शख्स की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी सूरज को छोड़कर भाग गए। उस शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूरज को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां होश आने पर सूरज ने पुलिस को अपने अपहरण के बारे में बताया।पालघर के डहाणू तलासरी में सूरज पुलिस को इस हालत में मिला था।मुंबई में इलाज के दौरान दम तोड़ासूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। SP दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि सूरज के परिवार को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2021 16:02 UTC