बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला - News Summed Up

बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला


जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली: भाजपा नजफगढ़ जिला कार्यकारिणी की शनिवार को ककरौला स्थित महिला पार्क में बैठक हुई। बैठक में बजट पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सोलंकी ने की और बजट के तमाम बिदुओं पर विस्तार से प्रदेश उपाध्यक्ष जयवीर राणा ने चर्चा की। प्रदेश मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष जयबीर राणा ने बजट को सभी लोगों के लिए हितकर बताते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा बजट दिया है जो समाज के सभी वर्गों के लिए हितकर है। उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले समय में देश को नई दिशा देगा, क्योंकि इसमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए भी कुछ न कुछ दिया गया है।प्रदेश मीडिया सह प्रमुख हरिहर रघुवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को ढांचागत मजबूती प्रदान करेगा, क्योंकि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नजफगढ़ के जिलाध्यक्ष विजय सोलंकी ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने वाला है और पहली बार ऐसा हुआ है कि बजट में नुक्ताचीनी करने के लिए विपक्ष के पास भी कुछ नहीं है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला महामंत्री मुकेश मिश्रा, रमेश शौखंदा, जिला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। नजफगढ़ जिला मीडिया प्रमुख रोहित भाटिया ने बताया कि कार्यकारिणी बैठक में शीर्ष नेतृत्व ने यह बजट किस प्रकार देश के गरीब किसान, मजदूर ,उद्योग, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास को समर्पित रहेगा इसके बारे में बताया। साथ ही यह बजट भारतीय जनमानस के जीवन में नई उमंग का संचार करेगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */