मित्राऊं गांव में दिखा तेंदुआ - News Summed Up

मित्राऊं गांव में दिखा तेंदुआ


बिरंचि सिंह, पश्चिमी दिल्ली : अब शहर की तंग गलियों से लेकर गांवों के चौक चौराहों तक जंगली तेंदुआ आधी रात को शिकार की तलाश में गश्त लगाने लगा है। इन दिनों स्थानीय विधायक और मंत्री कैलाश गहलोत के गांव मित्राऊं में घूमते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। अभी तक किसी तरह अनहोनी की बात सामने नहीं आई है। सुरक्षा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हरकत हर रोज पकड़ में आ जा रही है। स्थानीय निवासी वन विभाग और वन्य जीव सरंक्षण विभाग के अधिकारियों तक सीसीटीवी फुटेज और वीडियो पहुंचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की बात तो दूर कालोनीवासियों और ग्रामीणों से पुछताछ की जहमत तक नहीं उठा रहे हैं। हालांकि, स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी तेंदुए का नजफगढ़ क्षेत्र में होने की खबर है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने चुप्पी साध रखा है, क्योंकि वह मानकर चल रहा है कि यह काम वन विभाग का है। नजफगढ़ में तेंदुए होने की खबर को स्थानीय विधायक व दिल्ली सरकार के मंत्री एडवोकेट कैलाश गहलोत के भी संज्ञान में लाया गया। मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को त्वरित कारवाई करने को कहा, लेकिन वन विभाग के अधिकारी रावता में एक दो दिन पिजरा लगाकर खाना पूर्ति कर दिया। इसके बाद से वन विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब यह तेंदुआ हर दिन किसी न किसी गांव व कालोनियों घुमते हुए देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात मित्राऊं गांव में इस तेंदुए के घूमते ही वीडियो वायरल हुई है। ग्रामीणों ने इसकी पुष्टि भी कर दी है। इसके बाद भी वन विभाग के अधिकारी सचेत नहीं हुए। शनिवार की शाम तक वन विभाग के अधिकारियों ने मित्राऊं गांव का दौरा तक नहीं किया। तेदुए की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से भी घबराने लगे हैं। मित्राऊं निवासी राजपाल गहलोत और विनोद गहलोत उर्फ काले ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि यह तेंदुआ मित्राऊं के जंगल में छिपा हुआ है। रात के समय गांवों से होते हुए कालोनियों में घूमता रहता है। हर हाल में इस तेंदुए को पकड़ा जाना चाहिए। अन्यथा किसी न किसी दिन कोई न कोई इस तेंदुए के चपेट में आ जाएगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 06, 2021 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */