बकायादारों के साथ ही अवैध नल कनेक्शन काटेदेवास। जलकर वसूली को लेकर नगर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बकायादारों के नल कनेक्शन काटने की सख्त कार्रवाई हो रही है। जलकर वसूली को लेकर वार्ड क्रमांक 17 रसुलपुर में निगम की टीम ने जलकर बकायादारों में राहूल पर 20 हजार, शम्सुददीन पिता फकरूददीन 1 हजार 50, वाहीद पुत्र शाहीद अली पर 18 हजार, देवबाई पर 6 हजार, आबीद अली, वाहीद अली पर 20 हजार 5 सौ रुपये जलकर की राशि बकाया होने पर मौके पर नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। साथ ही नूतनलाल पुत्र सिद्धुलाल, तेजराम पुत्र सिद्धुलाल, जाकीर अली के अवैध नल कनेक्शन पाए गए। जिस पर मौके पर ही नल कनेक्शन काटे गए। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 मे 5 नल कनेक्शन काटे गए। वहीं वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 12 में जलकर बकायादारों से 52 हजार 553 रूपये की वसूली की गई। निगम सहायक यंत्री तौफीक खान ने बताया कि जलकर के बकायादारों पर वसूली को लेकर प्रतिदिन नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई निगम की टीम द्वारा की जाएगी।व्यर्थ पानी बहाने वालों को दी समझाइशदेवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने निगम जल प्रदाय प्रभारी इन्दुप्रभा भारती को प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड मे सड़क पर पीने के पानी को व्यर्थ बहाने वाले भवन मालिकों की मानिटरिंग किए जाने के लिए कहा है। एमजी रोड, बागरी मोहल्ला, बिहारीगंज, स्टेशन रोड एवं व्यवसायिक क्षेत्रों में पानी व्यर्थ बहाने वाले भवन स्वामियों को निगम टीम ने समझाइश दी गई। साथ ही यह भी समझाइश दी गई कि अगर ऐसी लापरवाही रही तो कार्रवाई की जाएगी। पहले तो मोहल्ले के पानी सप्लाय समय कम किया जाएगा। इसके बाद पान की किमत तो ना समझते हुए लापरवाही बरती तो भवन मालिकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई जाएगी। आयुक्त ने कहा कि पीने का पानी अनमोल है इसे व्यर्थ ना बहाए।Posted By: Nai Dunia News Network
Source: Dainik Jagran January 12, 2022 19:21 UTC