Hindi NewsLocalRajasthanNagaurBrother's Allegation, Had Called And Said Will Be Murdered, Sister's Body Was Found Hanging On The Nooseबहन को टॉर्चर किया, हत्या कर लटकाया: भाई का आरोप, फोन कर बोला था- मर्डर हो जाएगा, फंदे पर लटकी मिली थी सिस्टर की लाशएक भाई ने अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। घटना नागौर की है जहां दो दिन पहले विवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला था। अब विवाहिता के भाई ने अपने बहनोई, देवर और बहन की सास पर अपनी बहन के मर्डर के आरोप लगाए हैं।बहन ने बोला था- मर्डर हो जाएगाभाई का कहना है कि ये सभी उसकी बहन को परेशान करते थे। इसके चलते उसकी बहन अपने बेटे को लेकर सीकर में रह रही थी। 7 दिन पहले जीजा उसकी बहन और भांजे को लेकर गांव आ गए। यहां उन्होंने उसे बंधक बनाते हुए टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। रविवार को उसकी बहन ने फोन कर बोला भी था कि उसका मर्डर हो जाएगा। अब इन्होंने उसे मारकर फंदे से लटका दिया है।जसवंतगढ़ SHO मुकुट बिहारी ने बताया था कि सोमवार देर रात कांता पत्नि सुखराम जाट निवासी रिंगण (30) का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। घटना के दौरान पति सुखाराम सहित अन्य सभी परिजन घर में थे। तभी ऊपर बने कमरे में विवाहिता फांसी के फंदे से झूल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा और लाडनू CHC की मोर्चरी में रखवाया था।अब पीड़िता के भाई गोपाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।विवाहिता के पति से पूछताछजसवंतगढ़ SHO मुकुट बिहारी ने बताया कि कांता की ये दूसरी शादी थी, जो पांच साल पहले हुई थी। इस शादी से उसे एक बेटा है। जानकारी मिली है कि कांता का पति सुखराम 3 साल से कमाने के लिए विदेश में था। अभी एक महीने पहले ही लौटकर घर आया था। पति से पूछताछ की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar January 12, 2022 18:54 UTC