आर्थिक तंगी का हवाला देकर आत्महत्या का प्रयास - News Summed Up

आर्थिक तंगी का हवाला देकर आत्महत्या का प्रयास


आर्थिक तंगी का हवाला देकर आत्महत्या का प्रयासदेवास। मुख्यमंत्री से किडनी बेचने की गुहार लगाने वाले व्यक्ति ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर कलेक्ट्रेट के सामने आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस जवान ने उससे सल्फास घुली पानी की बोतल छीन ली। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। व्यक्ति का नाम संतोष पुत्र नेमीचंद सोनी हैं। जो शहर के इटावा का ही रहने वाला है। बुधवार वह कलेक्टर के सामने बैठकर आर्थिक मदद के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगा रहा है। सुनवाई नहीं हो रही थी। परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने सोनी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसका कहना था कि वह आर्थिक रुप से बहुत परेशान है। कुछ दिनों से अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहा है। मुझे ऐसी साइकिल दी जा रही है जो कि वह उल्टे हाथ से नहीं चला सकता। व्यक्ति का कहना है मुझे आश्वासन दिया गया लेकिन मेरी मांगे पूरी नहीं की जा रही थी इसलिए मैने यह कदम उठाया है। तुम मुझे यहां बचा लोगें तो मैं ट्रेन के सामने कूद जाऊंगा। फिलहाल सावधानी पूर्वक एमजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।तीन रोजगार सहायकों की संविदा सेवा समाप्तदेवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन रोजगार सहायकों संविदा सेवाएं की समाप्त की है। कलेक्टर शुक्ला ने जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत गुराडिया सुरदास के ग्राम रोजगार सहायक अंतर सिंह लाठिया, भूतियाबुजुर्ग के ग्राम रोजगार सहायक बंसत सिंह और जनपद पंचायत सोनकच्छ की ग्राम पंचायत काछिगुराडिया के ग्राम रोजगार सहायक जितेंद्र प्रजापति की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की है। रोजगार सहायकों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया था। इनके द्वारा अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई। हितग्राहीमूलक कार्यों में कोई रूचि नहीं ली जाकर अनियमितता की गई। जिस कारण शासन की मंशानुरूप विभिन्ना महत्पूर्ण योजनाओं का लाभ आमजन एवं हितग्राहियों तक नहीं पहुुंच पाया।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran January 12, 2022 19:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */