बंद हुए दूरदर्शन केंद्र की जगह शुरू होगा एफएम रेडियो स्टेशन - News Summed Up

बंद हुए दूरदर्शन केंद्र की जगह शुरू होगा एफएम रेडियो स्टेशन


बंद हुए दूरदर्शन केंद्र की जगह शुरू होगा एफएम रेडियो स्टेशनबुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के जयस्तंभ चौराहे पर स्थापित दूरदर्शन केंद्र अक्टूबर 2021 में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा बंद कर दिया गया था। इसी जगह अब एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिले को यह सौगात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पहल पर मिली है। दूरदर्शन केंद्र बंद होने के बाद उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर और मुलाकात कर बताया था कि जिले में अब तक एफएम रेडियो की सुविधा नहीं है। दूरदर्शन केंद्र भी बंद कर दिया गया है। इस जगह एफएम स्टेशन स्थापित कर ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर को मनोरंजन की सौगात दी जा सकती है। गत दिनों केंद्रीय मंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने की स्वीकृति दे दी है।सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया रेडियो स्टेशन का काम मई 2022 तक पूरा होने की संभावना है। यह स्टेशन शुरू होने के बाद लगभग 150 किमी की परिधि तक एफएम रेडियो सुना जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि सांसद पाटिल लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर काम कर रहे हैं। गत दिनों उन्होंने शनवारा के पास ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित कराई थी। लालबाग के रेलवे ओवरब्रिज के रुके काम को भी शुरू कराया था। इसके लिए रेल अधिकारियों को मौके पर बुलाकर रोड़ा बन रही समस्याओं को निराकरण कराया गया था।Posted By: gajendra.nagar


Source: Dainik Jagran February 15, 2022 01:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */