टीएमसी के नेता और कैबिनेट मंत्री फिरहाद हाकिम एक बार फिर कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हैं।फिरहाद हाकिम से जुड़ी जानकारीटीएमसी के नेता और ममता बनर्जी की सरकार में कैबिनेट मंत्री फिरहाद हाकिम अब तक चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। अब वह पांचवी बार कोलकाता पोर्ट से टीएमसी कैंडिडेट हैं। हाकिम लंबे समय तक कोलकाता के मेयर भी रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में उनके रुतबे के बारे में कहा जाता है कि हाकिम के कारण ममता बनर्जी ने बिना पार्षद चुने गए मेयर बनाने का नियम बना दिया।तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक चेहरा फिरहाद हाकिस ने 2009 में अलीपुर में वाम मोर्चे के उम्मीदवार कौस्तुव चटर्जी को हराकर जीत हासिल की थी। 2011 में वह दूसरी बार कोलकाता पोर्ट से जीतकर मंत्रिपद हासिल किया। इसके बाद से वह लगातार ममता बनर्जी के कैबिनेट में हिस्सा रहे। फिरहाद हाकिम अपने विवादस्पद बयानों को लेकर भी चर्चित रहे हैं। 2016 में उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान बताते हुए दावा किया था कि उन्हें कोई नहीं हरा सकता है। फिरहाद हाकिम का एक बयान और चर्चित हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो इस्लाम धर्म में पैदा नहीं हुआ, वह भाग्यशाली नहीं है। कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान जलभराव के दौरान भी उनके बयानों की काफी चर्चा हुई।फिरहाद हाकिम के परदादा बिहार के गया जिले थे। वह बिजनेस के सिलसिले में कोलकाता गए और वहीं के हो गए। उनके पिता अब्दुल हाकिम कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट में लॉ ऑफिसर रहे। उनकी तीन बेटियां हैं प्रियदर्शिनी, शबाना और अफसाना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में फिरहाद हाकिम का मुकाबला सीपीएम के फैयाज खान से है।
Source: Navbharat Times March 18, 2026 12:01 UTC