तापस बनर्जी - News Summed Up

तापस बनर्जी


2021 में रानीगंज से विधायक चुने गए तृणमूल कांग्रेस के नेता तापस बनर्जी एक बार फिर आसनसोल दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं। पार्टी ने उन्हें बीजेपी की तेजतर्रार नेता अग्निमत्रा पॉल के खिलाफ उतारा है। उनका मुकाबला सीपीएम की शिल्पी चक्रवर्ती से भी होगा। तापस बनर्जी टीएमसी से अनुभवी नेताओं में से हैं। वह चार बार विधायक रह चुके हैं। आसनसोल उत्तर, आसनसोल दक्षिण और रानीगंज से चुनाव जीत चुके हैं। कल्याण बनर्जी के सांसद चुने जाने पर ममता बनर्जी ने उन्हें आसनसोल उत्तर से उम्मीदवार बनाया था।70 साल के तापस बनर्जी 2011 से 2021 तक आसनसोल दक्षिण से विधायक रह चुके हैं। 2011 में उन्होंने सीपीएम के बड़े नेता अशोक मुखर्जी को चुनाव में हराया था। इससे पहले 1996 से 2001 के बीच आसनसोल उत्तर से भी विधानसभा के लिए चुने गए थे। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रैजुएट तापस बनर्जी राजनेता के अलावा वकील भी हैं। तापस बनर्जी दो बार आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Source: Navbharat Times March 18, 2026 12:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */