बिकास रंजन भट्टाचार्य - News Summed Up

बिकास रंजन भट्टाचार्य


सीपीएम के सांसद बिकास रंजन भट्टाचार्य 2 अप्रैल 2026 को राज्यसभा से रिटायर हो गए। अब उन्हें पार्टी ने जाधवपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतार दिया है। 10 साल तक कोलकाता के मेयर रहे बिकास रंजन भट्टाचार्य का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के देबब्रत मजूमदार से है। 2021 के चुनाव में टीएमसी नेता देबब्रत मजूमदार ने सीपीएम के खाते से यह सीट छीन ली थी।बिकास रंजन भट्टाचार्य के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उन्होंने एसएफआई से छात्र राजनीति शुरु करने के बाद नगर निगम चुनाव के जरिये चुनावी राजनीति में एंट्री ली। 2005 में उन्होंने टीएमसी के बड़े नेता पार्थ चटर्जी को हरा दिया था।बिकास रंजन पेशे से वकील हैं और वह कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके हैं। कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री लेने वाले सीपीएम नेता बिकास रंजन भट्टाचार्य ने नारदा घोटाला और शिक्षक भर्ती घोटाले की सुनवाई के दौरान बहस की। कोलकाता रेप मर्डर केस में भी उन्होंने हाई कोर्ट में पीड़ित पक्ष की पैरवी की। वाम मोर्चे शासन के दौरान वह 1998 से 2003 तक त्रिपुरा के एडवोकेट जनरल भी रहे। सीपीएम के स्टेट पार्लियामेंट्री कमेटी के मेंबर बिकास रंजन भट्टाचार्य पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।


Source: Navbharat Times March 18, 2026 11:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */