प्याज उत्पादक किसान ने खराब गुणवत्ता वाली रिपोर्ट की पीएमओ से की शिकायत - News Summed Up

प्याज उत्पादक किसान ने खराब गुणवत्ता वाली रिपोर्ट की पीएमओ से की शिकायत


प्याज उत्पादक किसान ने खराब गुणवत्ता वाली रिपोर्ट की पीएमओ से की शिकायतमुंबई, प्रेट्र। प्याज की बिक्री से मिलने वाली राशि को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को दान करने वाले किसान ने अधिकारियों की उस रिपोर्ट को झूठा करार दिया है जिसमें अधिकारियों ने उसके प्याज की गुणवत्ता को खराब बताया था। इसको लेकर नाराज किसान ने पीएमओ को पत्र भी लिखा है।महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफड तहसील निवासी किसान संजय साठे ने पीएमओ को लिखे पत्र में कहा है कि अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में उनके प्याज की गुणवत्ता को खराब बताया है। साठे का आरोप है कि अधिकारियों ने बिना किसी जांच-पड़ताल किए ही ऐसी रिपोर्ट तैयार की।गौरतलब है कि साठे ने थोक बाजार में 750 किलोग्राम प्याज बेचा था, जिसके लिए उन्हें महज 1,064 रुपये मिले थे। इससे नाराज साठे ने उन रुपये को पीएमओ को दान कर दिया।उधर, नासिक जिले के डिप्टी रजिस्ट्रार ने सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में बताया कि साठे का प्याज मध्यम से खराब गुणवत्ता का था और उसका रंग भी काला था। हालांकि, एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी ने पिछले सप्ताह कहा था कि डिप्टी रजिस्ट्रार आफिस द्वारा सरकार को भेजी गई रिपोर्ट फर्जी है।Posted By: Arun Kumar Singh


Source: Dainik Jagran December 18, 2018 18:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */