पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, सोनिया, राहुल, स्मृति और राजनाथ की किस्मत दांव पर - News Summed Up

पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, सोनिया, राहुल, स्मृति और राजनाथ की किस्मत दांव पर


पांचवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त, सोनिया, राहुल, स्मृति और राजनाथ की किस्मत दांव परनई दिल्ली, प्रेट्र। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों में जिन 51 सीटों पर सोमवार छह मई को मतदान कराए जाएंगे, वहां शनिवार शाम प्रचार थम गया। इस चरण में जिन कद्दावर नेताओं का भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा उनमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य वर्धन राठौड़, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा और अर्जुन राम मेघवाल शामिल हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इसी चरण के प्रत्याशी हैं। उत्तर प्रदेश के अमेठी में राहुल और ईरानी के बीच मुकाबला है।सोमवार को जिन क्षेत्रों में मतदान कराए जाएंगे उनमें उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में छह-छह, बिहार में पांच, झारखंड में चार और जम्मू एवं कश्मीर में दो सीटें शामिल हैं।पिछले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई जगह रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कीं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ और बस्ती में आयोजित सभा को संबोधित किया।पश्चिम बंगाल में बोनगांव (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी शांतनु ठाकुर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस का अनियंत्रित वाहन भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से टकरा गया। प्रचार के अंतिम दिन वह चुनावी रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे।पिछले कुछ दिनों से राज्य में प्रचार पर फणी तूफान के डर का साया रहा। इस तूफान से पड़ोसी राज्य ओडिशा में बड़े पैमाने पर तबाही मची है। स्थिति को देखते हुए राजनीतिक दलों ने चुनावी सभाएं रद कर दी थी।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Prateek Kumar


Source: Dainik Jagran May 04, 2019 17:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */