राजा रघुवंशी केस पार्ट-2: बेवफा बीवी का खूनी खेल, पुलिस को ‘उल्लू’ बनाने चली थी प्रियंका, कॉल रिकॉर्ड्स ने उतार दिया इश्क का भूत! - News Summed Up

राजा रघुवंशी केस पार्ट-2: बेवफा बीवी का खूनी खेल, पुलिस को ‘उल्लू’ बनाने चली थी प्रियंका, कॉल रिकॉर्ड्स ने उतार दिया इश्क का भूत!


Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी केस की याद ताजा कर दी है। गोंदीखेड़ा चारण गांव में 7 अप्रैल की रात मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी गई। शुरुआत में मामला लूटपाट का लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।पुलिस के मुताबिक, देवकृष्ण की पत्नी प्रियंका ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद प्रियंका ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे, पति की हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर जेवर व नकदी लूट ले गए। घर का बिखरा सामान भी इसी कहानी की ओर इशारा कर रहा था।हालांकि, एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन में जब एएसपी पारुल बेलापुरकर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने जांच आगे बढ़ाई, तो कई तथ्य संदिग्ध लगे। फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की जांच में प्रियंका के कॉल रिकॉर्ड्स सामने आए, जिससे शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ में प्रियंका टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।जांच में सामने आया कि प्रियंका का राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित से लंबे समय से प्रेम संबंध था। पति को रास्ते से हटाने के लिए कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। हत्या के बाद वारदात को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान जानबूझकर बिखेरा गया।घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक और गुस्सा है। मां लक्ष्मीबाई और बहन ज्योति ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। पुलिस ने प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर सुरेंद्र भाटी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।


Source: Dainik Bhaskar April 09, 2026 20:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */