सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे (Changi Airport) पर एक यात्री के सामान का वजन कम बताने के लिए रिश्वत लेने के जुर्म में 37 वर्षीय भारतीय को आठ सप्ताह जेल और 800 सिंगापुर डॉलर (करीब 41 हज़ार रुपये) के जुर्माने की सजा सुनाई गई है. ‘द न्यू पेपर' में प्रकाशित खबर के अनुसार, हितेषकुमार चंदूभाई पटेल पर 800 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. पटेल का काम टाइगर एयर के बोर्डिंग गेट और चेक-इन काउंटरों पर यात्रियों की मदद करना था. इस दौरान पटेल ने भारतीय नागरिक गोपाल कृष्ण राजू से रिश्वत ली. इसी दौरान राजू ने जनवरी से अक्टूबर 2016 तक पटेल को रिश्वत दी ताकि वह यात्रियों के सामान का वजन कम बताए.
Source: NDTV April 30, 2019 06:56 UTC