पहली बार / डिफेंस साइबर एजेंसी जून से काम शुरू करेगी, रियर एडमिरल मोहित गुप्ता होंगे प्रमुख - News Summed Up

पहली बार / डिफेंस साइबर एजेंसी जून से काम शुरू करेगी, रियर एडमिरल मोहित गुप्ता होंगे प्रमुख


देश के मिलिट्री डिफेंस सिस्टम को साइबर अटैक से सुरक्षित रखने के लिए अगले महीने डिफेंस साइबर एजेंसी (डीसीए) की शुरुआत होगी। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी रियर एडमिरल मोहित गुप्ता इसके पहले प्रमुख होंगे। डीसीए का मुख्यालय दिल्ली में होगा। यह एजेंसी दूसरे देशों, खासकर पाकिस्तान और चीन से होने वाले साइबर अटैक के खतरे से निपटेगी।रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जोधपुर में कम्बाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में डीसीए, स्पेशल फोर्स और स्पेस एजेंसी के गठन को हरी झंडी दी थी। साइबर एजेंसी का दायर धीरे-धीरे देशभर में बढ़ाया जाएगा, जहां यूनिट में साइबर सिक्युरिटी हेड तैनात किए जाएंगे।डिफेंस साइबर एजेंसी भारतीय सशस्त्रबलों और डीआरडीओ के साथ मिलकर हैकर्स के खिलाफ काम करेगी। पाकिस्तान और चीन की ओर से हैकर्स रोज मिलिट्री सिस्टम से जानकारी चोरी करने और इसमें खलल डालने की कोशिश करते हैं।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 06:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */