खास बातें मायावती ने समर्थन वापसी की धमकी दी बीएएसपी उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल मायावती कांग्रेस से नाराजमध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के ख़िलाफ़ खड़े बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत कांग्रेस में शामिल किए जाने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कमलनाथ को जारी समर्थन पर फिर से विचार करने की धमकी दी है. अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है. दरअसल उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल न करने के पीछे मायावती का बड़ा हाथ रहा है. दूसरी ओर जहां विधानसभा में बीएसपी कमलानाथ सरकार को समर्थन कर रही है लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीटों की उनकी मांग को अनसुना कर दिया. वहीं कांग्रेस का मानना है कि इस लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जितनी ही सीटें मिल जाएं वहीं बहुत हैं.
Source: NDTV April 30, 2019 06:51 UTC