तुला राशिफल 21 अगस्त: व्यावसायिक यात्रा कष्टप्रद तथा असफल रह सकती है - News Summed Up

तुला राशिफल 21 अगस्त: व्यावसायिक यात्रा कष्टप्रद तथा असफल रह सकती है


आजीविका: आपके राशिस्थान से द्वादश स्थान से चंद्रदेव का गोचर आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करने वाला होगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि के योग है, सावधानी आवश्यक है। सभी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों से बचाव करें। छात्रों को भविष्य के प्रति अधिक जागरूकता की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन: परिवार से किसी सदस्य से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद की आशंका है। पारिवारिक सदस्यों का वांछित सहयोग में कुछ कमी रहेगी। अपने कार्यों को स्वम करना श्रेयकर होगा। पारिवारिक खर्चो पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लें।आर्थिक स्थिति: व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। धन संबंधित चिंताएं आपको कुछ परेशान कर सकती हैं, कुछ नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार क्षेत्र में आर्थिक रूप से राजदण्ड का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक यात्रा कष्टप्रद तथा असफल रह सकती है।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, जल का सेवन उचित मात्रा में करें। आंखों का विशेष रूप से ध्यान रखें।सुझाव: आकस्मिक कष्टों से रक्षा के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ आपकी समस्याओं के समाधान में सहायक होगा।– ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 20, 2020 21:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */