वृषभ राशिफल 21 अगस्त: अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा - News Summed Up

वृषभ राशिफल 21 अगस्त: अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा


आजीविका: वृषभ राशि से पंचम भाव में चंद्रदेव का गोचर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करने में सहायक होगा। अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा। विशेष रूप से कानूनज्ञ, सलाहकार तथा विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातकों को नए अवसरों की प्राप्त होगी। छोटी दूरी की व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा।पारिवारिक जीवन: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, विवाह संबंधित विषयों में परिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। संतान के भविष्य से जुडी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, चिंताओं के मुक्ति मिलेगी। माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा, उनके आशीर्वाद से आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।आर्थिक स्थिति: व्यापारी वर्ग के लिए आकस्मात धन लाभ के सुंगर योग बने हुए हैं, शेयर बाजार तथा लॉटरी से लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी। अनावश्यक व्यय से बचाव करें। व्यवसायियों के लिए रोजगार से संबंधित कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें विशेषकर पीठ दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यव्याम व योगाभ्यास से लाभ होगा।सुझाव: ज्ञान की उन्नति के लिए मां स्वरस्वती को श्वेत पुष्प अर्पित करें।– ज्‍योतिषशास्‍त्री श‍िवेंद्र आर्या


Source: Navbharat Times August 20, 2020 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */