आजीविका: सिंह राशि के द्वितीय भाव से चंद्रदेव का गोचरवश आप अपनी आकर्षक वाणी से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। व्यापारिक लाभ की स्थितियों का विकास होगा। लोग आपके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को विशेष सफलता प्राप्त होगी, आपके ज्ञान की प्रशंसा होगी।पारिवारिक जीवन: ससुराल पक्ष से लाभ होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा तथा उनके मार्गदर्शन से आपके सभी अटके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, आपके अनुज आपकी भाषा शैली से प्रभावित होंगे। किसी पुराने मित्र से भेंट आपके दिन को सुखद बनाएगी।आर्थिक स्थिति: राजनीति तथा स्वःरोजगार से संबंधित जातकों हेतु धन लाभ के प्रबल योग बने हुए हैं, प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से आपकी संपत्ति में वृद्धि निश्चित है। विद्युत, खनिज तथा सीमेंट के व्यापार से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय अत्यंत शुभ है।स्वास्थ्य: आंखों का ख्याल बनाए रखें, ठंडे जल से आंखों को धोने से लाभ होगा।सुझाव: गायत्री मंत्र का जप लाभप्रद होगा।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times August 20, 2020 21:33 UTC