Bhaskar Digital Honors Meritorious Students - News Summed Up

Bhaskar Digital Honors Meritorious Students


Hindi NewsLocalRajasthanSikarRajasthan Board 10th Result | Bhaskar Digital Honors Meritorious Studentsसीकर के किसान की बेटी ने किया राजस्थान टॉप: प्रियांशी के 99.83 प्रतिशत; 97.43% रिजल्ट के साथ प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा जिलासीकर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसीकर में लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं चेष्टा शर्मा और यशस्वी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जारी कर दिया। सीकर जिले में परीक्षा के लिए 46601 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 25 हजार 966 लड़के और 20 हजार 635 लड़कियां रजिस्टर्ड थी। इनमें से 25 हजार 591 लड़के और 20 हजार 452 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। कुल 46043 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं बोर्ड के रिजल्ट के मामले में सीकर जिला प्रदेश में तीसरे नंबर पर रहा।सीकर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा। सीकर के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी सुंडा ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी के पिता किसान हैं।वहीं सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा, लोसल स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी और मैट्रिक्स की यशस्वी ने 99 प्रतिशत नंबर अचीव किए हैं।सीकर में फर्स्ट डिवीजन से 17022, सेकेंड डिवीजन से 6964, थर्ड डिवीजन से 935 लड़के पास हुए। इनका रिजल्ट 97.38 प्रतिशत रहा। फर्स्ट डिवीजन से 15188, सेकेंड डिवीजन से 4267, थर्ड डिवीजन से 481 लड़कियां पास हुईं। लड़कियों का रिजल्ट 97.48 प्रतिशत रहा। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी।रिजल्ट आने के बाद स्कूल्स में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।रिजल्ट की 3 बड़ी बातेंपिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में गिरावट: सीकर में पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में गिरावट आई है। पिछले साल जहां रिजल्ट 97.56% था वहीं इस बार रिजल्ट 97.43% रहा। ऐसे में रिजल्ट में 0.13% की गिरावट आई है। टॉपर्स में बेटियों को दबदबा : सीकर में टॉपर्स की बात करें तो लड़कों की बजाय लड़कियों ने बाजी मारी है। 99.83% के साथ प्रियांशी, 99% के साथ चेष्टा, 99% के साथ यशस्वी टॉपर रही हैं। रिजल्ट में सीकर तीसरे नंबर पर: 10वीं बोर्ड के रिजल्ट के मामले में सीकर जिला तीसरे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर झुंझुनूं 97.77, दूसरे नंबर पर डीडवाना-कुचामन 97.59, सीकर तीसरे नंबर पर 97.43% रिजल्ट रहा।किसान की बेटी के 99.83%, कहा- टीवी, मोबाइल देखना नहीं छोड़ारिजल्ट में प्रियांशी सुंडा ने टॉप किया है। प्रियांशी ने 99.83 हासिल किए हैं। प्रियांशी के पिता किसान हैं। प्रियांशी ने रिटायर्ड फौजी नाना के पास रहकर पढ़ाई की। प्रियांशी कहती है कि उसने पढ़ाई के दौरान मोबाइल और टीवी देखना नहीं छोड़ा। हालांकि एग्जाम टाइम पर कम देखती थी। स्कूल में जो पढ़ाई होती, उसे दोबारा घर पर आकर पढ़ लेती थी। इसी वजह से एग्जाम के वक्त पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर नहीं रहा।लगातार चौथे साल सीकर का रिजल्ट 95% से ज्यादासाल रिजल्ट प्रतिशत 2026 97.43 2025 97.56 2024 97.61 2023 95.63दैनिक भास्कर एप पर भेजें सीकर के 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले होनहारों की फोटोदैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत और इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू पब्लिश किए जाएंगे। एग्जाम में 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले सीकर जिले के स्टूडेंट्स मोबाइल नंबर 8058948066 पर फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो शेयर कर सकते हैं।इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी…नाम :स्कूल का नाम और शहर/एरिया :कितने प्रतिशत :मार्कशीट की फोटोफोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो।सीकर जिले के अलग-अलग एरिया के रिजल्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें…राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियां रहीं अव्वल:किट्टू शर्मा को मिले 97.67 प्रतिशत अंक, दैनिक भास्कर एप पर देखें शहर के होनहारनीमकाथाना के राहुल के 98.50 प्रतिशत:पहली बार 12वीं से पहले जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट, 94.23 प्रतिशत रहा रिजल्टपाटन की परिधि को मिले 98.50% अंक:दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित होंगे होनहारों के फोटो, ऐसे देखें अपना रिजल्ट10वीं बोर्ड में श्रीमाधोपुर की श्रेष्टा के 98.50% नंबर:अनुराग और रौनक को मिले 96% से ज्यादा अंक, इस बार 94.23 प्रतिशत बच्चे हुए पास. अपडेट्स 04:43 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक कुरेशी मोहल्ले की इरम के 96.33 फीसदी अंक सीकर शहर की महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा इरम चौहान के 96.33 फीसदी मार्क्स आए हैं। इरम ने हिंदी में पूरे 100 नंबर प्राप्त किए हैं। 04:39 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक सीकर की विद्या के 98 प्रतिशत सीकर शहर में पालवाास रोड स्थित ब्राइट चिल्ड्रन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा विद्या सैनी के 98 प्रतिशत मार्क्स आए हैं। 04:18 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक सीकर की राधिका के 95.67 पर्सेंट सीकर शहर में स्थित सीकर विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट राधिका बोरान ने 95.67 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। 04:15 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक अंश के मैथ्स और साइंस में पूरे मार्क्स सीकर शहर के सीएलसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अंश माहेश्वरी ने 98 पर्सेंट नंबर अचीव किए हैं। अंश के मैथ्स और साइंस सब्जेक्ट में 100-100 मार्क्स आए हैं। 04:11 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक पाटन के नरेंद्र के 95.83 फीसदी नंबर सीकर जिले के हसामपुर गांव में स्थित शिवा मॉन्टेसरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नरेंद्र यादव ने 95.83 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं। 04:09 PM 24 मार्च 2026कॉपी लिंक सदीनसर के धीरज के 97.50 पर


Source: Dainik Bhaskar March 24, 2026 19:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */