खास बातें जम्मू-कश्मीर में 2G इंटरनेट बहाल अमेरिकी राजनयिक ने जताई खुशी 'हिरासत में लिए गए नेता भी हों रिहा'जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में करीब पांच महीने बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट बहाली पर दक्षिण और केंद्रीय एशियाई मामलों की अमेरिका की वरिष्ठ राजनयिक एलिस वेल्स (Alice Wells) ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'कश्मीर में इंटरनेट सेवा की आंशिक बहाली जैसे प्रगतिशील कदम से मैं खुश हूं. दौरे को लेकर उन्होंने कहा था कि उन्हें यकीन है कि राजनयिकों के कश्मीर दौरे के बाद घाटी के हालात सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. जिसके बाद UN में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ झूठ फैलाना बंद कर देना चाहिए.
Source: NDTV January 25, 2020 06:00 UTC