Dainik Bhaskar Jan 25, 2020, 12:48 PM ISTहॉलीवुड डेस्क. अपने पति के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करने के चलते किम कर्दाशियां कानूनी झमले में पड़ गई हैं। किम के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर सईद बोल्डन ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। इंस्टा पर टीवी स्टार की इस पोस्ट पर दो मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।अंग्रेजी वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार यह कपल फोटो सईद ने खींची थी और किम ने इसे लाइसेंस नहीं कराया। फोटोग्राफर ने आरोप लगाया कि किम ने इस फोटो को पोस्ट करने की परमिशन नहीं ली और न ही कोई रुपए दिए। फोटो नास के एल्बम की रिलीज पार्टी की बताई जा रही है।ईवेबसाइट के मुताबिक बीते कुछ माह में कई बड़े स्टार्स इस तरह के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में फंस चुके हैं। किम से पहले सिंगर कैटी पेरी, आरियाना ग्रांडे, जस्टिन बीबर, गिगी हदीद और एमिली रताजक्वोस्की पर फोटोग्राफर्स बिना लाइसेंस के फोटो पोस्ट करने के आरोप लगा चुके हैं।
Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 05:48 UTC