खास बातें पराग त्यागी ने आसिम को दी पीटने की धमकी फैन्स ने मुंबई पुलिस से कर दिया टैग शेफाली जरीवाली के पति हैं पराग त्यागीदेश का सबसे बड़ा टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की प्रतियोगी शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) के पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने शो के एक अन्य प्रतिभागी आसिम रियाज (Asim Riaz) द्वारा उन्हें 'नल्ला' कहने पर धमकाया है. पराग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने 'नल्ला' वाली टिप्पणी को लेकर आसिम को धमकाया. उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. इसके अलावा पराग ने शेफाली जरीवाला (Shefali Zariwala) की हाल ही में कप्तानी कार्य के दौरान के लिए प्रशंसा की और उन्हें बाघिन करार दिया. हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और आसिम को खुली धमकी देने के लिए पराग के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस के साइबर सेल को टैग किया.
Source: NDTV January 25, 2020 05:36 UTC