पंजाब मेडिकल कॉलेज में जींस पर रोक, लड़के और लड़कियां दोनों को पहनना होगा सफेद सलवार-कमीज - News Summed Up

पंजाब मेडिकल कॉलेज में जींस पर रोक, लड़के और लड़कियां दोनों को पहनना होगा सफेद सलवार-कमीज


पाकिस्तान के पंजाब मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन ने एक फरमान जारी कर छात्रों व छात्राओं को जींस पहनकर कॉलेज आने से मना कर दिया है. प्रबंधन ने मेडिकल के छात्र व छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म लागू किया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि छात्र व छात्राओं के लिए जींस के साथ-साथ टीशर्ट, स्कर्ट, जॉगर जैसी चीजों को पहनने पर भी सख्त मनाही है. इस तारीख से छात्राओं को सफेद सलवार, सफेद कमीज, गुलाबी दुपट्टा और काले रंग के जूते पहनकर कॉलेज आना होगा, यही उनका यूनिफार्म होगा. छात्रों को सफेद सलवार व सफेद कमीज या सफेद शर्ट और ग्रे पैंट पहनकर मेडिकल कॉलेज पढ़ाई करने के लिए आना होगा.


Source: NDTV January 25, 2020 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */