पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) के निधन पर जताया दुखखास बातें गिरीश कर्नाड के निधन पर पीएम ने जताया दुख बोले- उनकी लोकप्रियता कभी कम नहीं होगी गिरीश कर्नाड लंबे समय से थे बीमारमशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का सोमवार को निधन हो गया. गिरीश कर्नाड का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सुबह करीब 8.30 बजे घर में निधन हो गया. ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, थियेटर के प्रख्यात कलाकार, अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का अपने घर में निधन हुआ. पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी गिरीश कर्नाड के निधन पर दुख जताया है. गिरीश कार्नाड (Girish Karnad) का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था.
Source: NDTV June 10, 2019 06:00 UTC