Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaon'Hausla' Group Started For Cancer Patients, Will Motivate Patientsकैंसर रोगियों के लिए पहल: मरीजों के लिए शुरू किया ‘हौसला’ ग्रुप, मोटिवेट करने का करेगा कामगुरुग्राम एक दिन पहलेकॉपी लिंकएक्सपर्ट मरीजों का बढ़ाएंगे हौसला।कैंसर रोगियों को जीवन की उम्मीद जगाने के लिए काम करेगा हौंसला ग्रुपइस ग्रुप में डाइट, योग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, एक्यूपंक्चर, कैंसर से उबारने, नर्स और मनोरंजन एक्सपर्ट को भी शामिलकैंसर एक बीमारी होने के साथ-साथ मरीजों को सामाजिक, आर्थिक, शरीरिक रूप से तोड़ देती है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा पेशेंट को काफी मोटिवेट किया जाने के बावजूद भी पेशेंट हार मान जाते हैं। इन मरीजों को कैंसर को हराने वाले लोग ही मॉटिवेट करेंगे। इसके लिए पारस अस्पताल ने हौसला ग्रुप बनाया है।अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मेन्द्र नागर ने कहा कि कैंसर मरीजों के लिए मनो वैज्ञानिक व भावनात्मक समस्या का अनुभव करना कोई असामान्य बात नहीं है। मरीज बीमारी के निदान, इलाज की चुनौतियों या फिर से कैंसर होने के बारे में निरंतर चिंतित रहता है। मरीज के अलावा उनके परिजन भी इसी तरह की चिंताओं से घिरे रहते हैं। ऐसे में मरीजों को हौसला देने के लिए यह हौसला ग्रुप शुरू किया गया है।इस ग्रुप की शुरूआत पारस के पटना (बिहार), पंचकूला व गुड़गांव में एक साथ की गई। इस ग्रुप में डाइट, योग, स्ट्रेस मैनेजमेंट, एक्यूपंक्चर, कैंसर से उबारने, नर्स और मनोरंजन एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया है। डॉ. धर्मेंद्र नागर ने बताया कि देशभर में हर साल पांच लाख लोग कैंसर के कारण दम तोड़ते हैं।यही कारण है कि लोग कैंसर होने पर अपने जीवन की उम्मीद छोड़ देते हैं। ऐसे में जीवन की उम्मीद को मरीज में बनाए रखने के लिए हौसला ग्रुप काम करेगा। इस दौरान कैंसर से लड़ रहे पेशेंट को हंसाने के लिए एक हास्य नाटिका का भी आयोजन किया गया, जिसके पात्रों ने कैंसर रोगियों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
Source: Dainik Bhaskar October 09, 2021 12:56 UTC