प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए कनाडा सरकार एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर 2021 तक प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार देर शाम बताया कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सोमवार को इससे संबंधित घोषणा करेंगे. उन्होंने बताया कि ट्रूडो सरकार यूरोपीय संघ के कदम पर विचार कर रही है और उसके मॉडल से प्रेरणा ले रही है. बढ़ते प्लास्टिक के इस्तेमाल और इसका सही निपटान होने की वजह से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. भारी मात्रा में समुद्रों में ये कचरा जा रहा है, जिससे समुद्री जीवों पर खतरा बढ़ गया है.
Source: NDTV June 10, 2019 06:00 UTC