ऑस्ट्रेलिया / फायरफाइटर के लिए फंड एकत्रित करने के लिए 338 फीट लंबा और 90 किग्रा का पिज्जा बनाया - News Summed Up

ऑस्ट्रेलिया / फायरफाइटर के लिए फंड एकत्रित करने के लिए 338 फीट लंबा और 90 किग्रा का पिज्जा बनाया


भाई और बहन ने फंड जुटाने के लिए पिज्जा को 4 घंटे में तैयार किया और 4 हजार स्लाइस में काटादोनों का दावा है कि इस इवेंट में 3000 हजार लोग जुटे और पैसा दान में दियाDainik Bhaskar Jan 25, 2020, 12:57 PM ISTसिडनी. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भाई और बहन ने फायरफाइटर्स के लिए फंड एकत्रित करने के लिए 338 फीट लंबा और 90 किलोग्राम वजनी पिज्जा बनाया। पिएरे और उनकी बहन रोजमेरी मॉइओ ने इसे 4 घंटे में तैयार किया है। इसके लिए उन्होंने दो कन्वेयर ओवन इस्तेमाल किए। इसका नाम मार्गरिटा पिज्जा रखा गया। पिज्जा की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।पिज्जा को 4 हजार स्लाइस में काटा और लोगों को खिलाया गया है। इस मौके पर 3 हजार लोग जुटे और न्यू साउथ वेल्स रूरल फायर सर्विस के लिए रुपए दान किए। मीडिया से बात करते हुए रेस्त्रां मालिक पिएरे माइओ ने कहा, यह कार्यक्रम किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं था। बल्कि इसका मकसद दमकल कर्मियों के लिए रुपए को इंतजाम करना था। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि इससे कितना फंड जुटा।आग से ऑस्ट्रेलिया का 100 लाख हेक्टेयर इलाका राख हुआऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पिछले साल सितंबर से आग लगी थी। इससे पूरे महाद्वीप का 100 लाख हेक्टेयर जमीन में फैला पारिस्थितिक तंत्र जलकर राख हो गया। करीब 3000 से ज्यादा मकान जलकर खाक हो गए। वहीं, 30 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 50 करोड़ से ज्यादा जीव-जन्तु नष्ट हो गए थे। हालांकि, एक हफ्ते से जारी बारिश से कई इलाकों मे राहत मिली है।


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 06:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */