आयरलैंड / समुद्र में 23 करोड़ रु. की 8.5 फीट लंबी ब्लूफिन टूना मछली मिली, लेकिन वापस छोड़ दी - News Summed Up

आयरलैंड / समुद्र में 23 करोड़ रु. की 8.5 फीट लंबी ब्लूफिन टूना मछली मिली, लेकिन वापस छोड़ दी


डेव एडवर्ड ने कहा, कमर्शियल इस्तेमाल के लिए फिशिंग नहीं कर रहे थे, इसलिए छोड़ दीमछली का वजन 270 किलो था, इस साल पकड़ी गई यह अब तक की सबसे लंबी मछलीDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 11:21 AM ISTडबलिन. आयरलैंड के समुद्र किनारे वेस्ट कॉर्क चार्टड कंपनी के डेव एडवर्ड नाम के व्यक्ति को 23 करोड़ रुपए कीमत की 8.5 फीट लंबी ब्लूफिन टूना मछली मिली। जिसे एडवर्ड ने अपने पास रखने के बजाय कुछ देर बाद ही समुद्र में छोड़ दिया। इसे लेकर एडवर्ड ने कहा- "वह और उनकी टीम कमर्शियल इस्तेमाल के लिए फिशिंग नहीं कर रहे थे।"मछली जब कांटे में फंसी तो उसे बोट पर लेकर आए और उसका वजन तौला। इसके बाद उसे समुद्र में छोड़ दिया। एडवर्ड के मुताबिक, मछली का वजन 270 किलो था। वेस्ट कॉर्क चार्टड के फेसबुक पेज पर इस मछली की तस्वीर को शेयर किया गया।टूना की जापान में सबसे ज्यादा कीमतआइरिश मीडिया के मुताबिक, इस साल पकड़ी गई यह अब तक की सबसे बड़ी मछली है। जापान में ब्लूफिन टूना की कीमत 3 मिलियन यूरो करीब (23 करोड़ रुपए) से ज्यादा हो सकती है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */