अब आसानी से निकल जाएगा EPFO खाते से जमा फंड, कर लें ये काम - News Summed Up

अब आसानी से निकल जाएगा EPFO खाते से जमा फंड, कर लें ये काम


इंटरनेट डेस्क। अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सदस्य है तो ये आपके काम की खबर है। खबर ये है कि अब लोगों के लिए पीएफ निकालना या ट्रांसफर करना पहले से आसान हो गया है। आपको बता दें कि अक्सर नौकरी छोड़ने के बाद पुरानी कंपनियों की ओर से आपकी 'डेट ऑफ एग्जिट' पोर्टल पर दर्ज नहीं की जाती थी।इसी कारण से खाते का फंड फंस जाता है। बड़ी खबर ये है कि अब ये काम कंपनी या ऑफिस जाए बिना ही घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से माध्यम से सीधे कर सकते हैं। आप सीधे ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर डेट ऑफ एग्जिट अपडेट कर सकते हैं।इसके लिए आप EPFO के 'Member Unified Portal' में लॉगिन कर इसमें अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन कर लें। अब View में जाकर 'Service History' ऑप्शन का चयन कर देख लें कि आपकी पुरानी कंपनी के सामने 'डेट ऑफ एग्जिट' अपडेट है या नहीं? अगर लिखा है 'Not Available', तो इसे अपडेट कर दें।PC: navbharattimes.indiatimesअपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें


Source: Navbharat Times April 09, 2026 04:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */