मोदी ने कहा- बेटियां घर की लक्ष्मी, दीपावली पर उनकी उपलब्धियों को सोशल मीडिया में शेयर करेंमोदी ने नागरिकों से सेल्फी विद डॉटर की तरह #भारत की लक्ष्मी अभियान शुरू करने की अपील कीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं, कहा- आप मेरी बड़ी बहनकेंद्र में दूसरी बार सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी बार मन की बात कीDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 12:32 PM ISTनई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में रविवार को चौथी बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों से बेटियों की उपलब्धियां सामने लाने के लिए #भारत की लक्ष्मी अभियान शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कहा कि नशे का यह नया तरीका हमारे युवा देश को तबाह कर सकता है। इसके प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है।मोदी ने संबोधन से पहले ट्वीट कर कार्यक्रम में खास मेहमान के जुड़ने की जानकारी दी। लता मंगेशकर को 90वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। फोन पर हुई चर्चा में लताजी ने कहा- आप आशीर्वाद दें, मोदी ने कहा- आप मुझसे बड़ी हैं। इस पर लताजी ने कहा- उम्र से बड़े तो बहुत लोग होते हैं लेकिन काम से जो बड़े होते हैं उनका आशीर्वाद लेना बहुत बड़ा होता है।'तंबाकू का नशा बहुत नुकसानदेह'मोदी ने कहा, ''तंबाकू का नशा बहुत नुकसानदेह होता है। इसके सेवन से कैंसर, डायबिटीज के साथ कई बीमारियां होती हैं। युवाओं में इसके नशे की लत को छोड़ना मुश्किल होता है। सरकार ने हाल ही में ई-सिगरेट पर बैन लगाया है। इसके बारे में गलत धारणा पैदा की गई है। बताया जा रहा है कि ई-सिगरेट से कोई नुकसान नहीं है। दुर्गंध न फैले, इसलिए इसमें कुछ फ्लेवर्स मिलाए जाते थे। इसके बारे में जागरुकता की कमी के कारण कई बार यह घर में प्रवेश कर जाती है।''''परिवार में मां-बाप के सामने भी बच्चे जादू बताकर इसे घर पहुंचा देते हैं। एक बार युवा इसके चंगुल में फंसने पर लत में पड़ जाते हैं। ई-सिगरेट में कई हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं, जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। धूम्रपान के बारे में हमें उसकी गंध से पता चल जाता है, लेकिन गंध न होने से युवा ई-सिगरेट को फैशन समझते हैं। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। नशे का यह नया तरीका हमारे युवा देश को तबाह न कर दे। इसलिए सरकार ने प्रतिबंध लगाया है।'''दिवाली पर बेटियों की उपलब्धियां सामने लाएं'मोदी ने कहा, “दीपावली में सौभाग्य और समृद्धि के रूप में लक्ष्मी का स्वागत है। हमारी संस्कृति में बेटियों को लक्ष्मी माना गया है। क्या इस बार समाज में बेटियों के सम्मान के कार्यक्रम रख सकते हैं। हमारे यहां कई बेटियां होंगी जो अपने परिवार, समाज का नाम रोशन कर रही होंगी। हमारे पास कई बेटियां बहुएं ऐसी होंगी जो असाधारण काम कर रही होंगी। कोई बच्चों की शिक्षा तो कोई डॉक्टर, इंजीनियर बन कर समाज की सेवा कर रही होंगी। हम उनका सम्मान करें और बेटियों की उपलब्धियों को #भारत की लक्ष्मी के साथ सोशल मीडिया में शेयर करें। जैसे हमने सेल्फी विद डॉटर अभियान चलाया था। उसी तरह #भारत की लक्ष्मी को आगे बढ़ाएं।”'त्योहारी सीजन में गरीबों के जीवन के अंधेरा हटाएं'प्रधानमंत्री ने कहा, ''नवरात्रि के साथ त्योहारों का सीजन नई उमंग से भर जाएगा। सभी गरबा, दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली, भैयादूज, छठ पूजा समेत अनगिनत त्योहार मनाएंगे। हमारे आसपास कई लोग हैं जो इस खुशी से दूर रह जाते हैं। इसी को कहते हैं चिराग तले अंधेरा। एक तरफ कुछ घर रोशनी से जगमगाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के घरों में अंधेरा छाया होता है। कुछ घरों में मिठाई खराब होती हैं तो कुछ घरो में लोग मिठाई को तरसते हैं। क्या इसे चिराग तले अंधेरा नहीं कहेंगे। त्योहारों का असली आनंद तभी है जब यह अंधेरा हटे। जब हमारे घर में चीजें आएंगी तो हम डिलीवरी आउट के बारे में भी सोचें।'''प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के अभियान का हिस्सा बनें'
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 04:32 UTC