शिवसेना नेता ने कहा- 'अंडा और चिकन को बनाओ शाकाहारी' ट्विटर यूजर्स बोले- 'मटन और बीफ को भी किया जाए.' आयुष मंत्रालय का जिम्मा है कि वह यह प्रमाणित करे, ताकि शाकाहारी लोगों को प्रोटीन युक्त भोजन मिल सके. उनके कमेंट के बाद लोगों ने ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए और संजय राउत को ट्रोल करने की कोशिश की. राउत ने कहा कि आयुष मंत्रालय की यह जिम्मेदारी है, कि आपको यह प्रमाणित करना होगा कि यह अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी. आयुर्वेद की तारीफ करते हुए राउत ने कहा कि आपको मालूम है कि हम आयुर्वेद का दरवाजा कब खटखटाते हैं?
Source: NDTV July 17, 2019 10:18 UTC