सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक प्लेन जमीन के बेहद पास आकर लैंड कर रहा है. ये लैंडिंग इतनी खतरनाक है कि जरा-सी चूक कई लोगों की जान ले सकती थी. इस वीडियो में आप देखेंगे कि ये हवाई जहाज अचानक आता है और समुद्र किनारे एन्जॉय कर रहे लोग सहम जाते हैं. ये वीडियो ग्रीस शहर के स्कियाथॉस एयरपोर्ट (Skiathos Airport) का है, जो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस एयरपोर्ट की वजह से यहां घूमने आने वाले लोगों को ये जगह बहुत पसंद आती है.
Source: NDTV July 17, 2019 10:15 UTC