मुंबई पुलिस ने धर दबोचा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी अफरोज वडारिया - News Summed Up

मुंबई पुलिस ने धर दबोचा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का करीबी अफरोज वडारिया


अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खिलाफ जांच करते हुए मुंबई पुलिस के हाथ एक अहम सफलता लगी है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि वडारिया के खिलाफ लुक आउट सकरुलर नोटिस जारी किया गया था, जिसके आधार पर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने बताया कि वह छोटा शकील का करीबी सहयोगी था और उसके लिए हवाला लेनदेन का काम करता था. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही वह मुंबई पहुंचा, उसे हवाई अड्डे पर ही गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस अधिकारी के अनुसार, वडारिया अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील की सलाह पर हवाला लेनदेन करता था.


Source: NDTV July 17, 2019 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */