मंत्रिमंडल विस्तार पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।उत्तराखंड में भाजपा सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम वर्ष है, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। लंबे समय से रिक्त पड़े कैबिनेट मंत्री पदों को भरने के लिए विभिन्न अनुमान लगाए जा रहे हैं। इस बीच, भाजपा विधायक खजान दास ने कहा है कि. मुख्यमंत्री के निर्णय पर निर्भर विधायक खजान दास ने बताया कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए अब बहुत कम समय बचा है, क्योंकि सरकार के कार्यकाल के कुछ ही महीने शेष हैं और आगे चुनाव भी होने हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि समय को देखते हुए विस्तार हो या न हो, कार्य सुचारु रूप से और गति से चल रहे हैं।कार्य सुचारु रूप से चल रहे हैं उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब प्रदेश का निर्माण नहीं हुआ था, तब भी पर्वतीय विकास मंत्री द्वारा प्रदेश का भ्रमण कर कार्य किया जाता था। विधायक ने आगे कहा कि वर्ष 2000 में उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद युवाओं के सपनों को सरकार ने साकार किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो कार्य अभी बचे हैं, सरकार उन्हें भी निश्चित रूप से पूरा करेगी।
Source: Dainik Bhaskar February 18, 2026 16:57 UTC