sri lanka blast: LIVE UPDATES: Sri Lanka Bomb Blast News - News Summed Up

sri lanka blast: LIVE UPDATES: Sri Lanka Bomb Blast News


Sun, 21 Apr 2019 17:01:48 (IST) श्री लंका हमलों में मरने वालों का आंकड़ा 190 हो चुका है। इस हमले में मरने वालों में दर्जनों विदेशी नागरिक थे।Sun, 21 Apr 2019 16:13:13 (IST) श्री लंका में हुआ आठवां विस्फोट आत्मघाती था। इस धमाके में 3 लोग मारे गए। (एएफपी)Sun, 21 Apr 2019 15:57:33 (IST) श्री लंका में तत्काल प्रभाव से अगली सूचना जारी होने तक कर्फ्यू लगा दिया है: पुलिस (एएफपी)Sun, 21 Apr 2019 15:51:43 (IST) पीएम मोदी हमलों को कायरतापूर्ण और पूर्व नियजित बर्बर कार्यों के तौर पर बताते हुए कहा कि ये हमले हमारे देश और पूरी दुनिया में आतंकवाद द्वारा पूरी मानवता के लिए पेश की गई सबसे गंभीर चुनौती की याद दिलाते हैं।Sun, 21 Apr 2019 15:47:27 (IST) पीएम नरेंद्र मोदी ने श्री लंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात की और आज हुए हमले में डेढ़ सौ निर्दोषों की जान जाने पर देशवासियों और खुद की ओर से दुख व्यक्त किया। Prime Minister Narendra Modi had telephone conversations with President & Prime Minister of Sri Lanka & conveyed he… https://t.co/i3LRfDhGMI — ANI (@ANI) 1555841548000Sun, 21 Apr 2019 14:59:11 (IST) ब्लास्ट के बाद श्रीलंका सरकार ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग सर्विस पर लगाई पाबंदी। सरकार ने नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया। (रॉयटर्स)Sun, 21 Apr 2019 14:52:54 (IST) श्रीलंका में हुए धमाके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया। बोले- इस आंतकवादी कार्रवाई की निंदा करता हूं।Sun, 21 Apr 2019 14:46:21 (IST) श्रीलंका:राजधानी कोलंबो में आठवें ब्लास्ट की खबर। (AFP)Sun, 21 Apr 2019 14:22:15 (IST) इस बीच खबर है कि श्री लंका में सातवां ब्लास्ट हो गया है। इसमें दो लोग मारे गए हैं। यह ब्लास्ट वहां के देहीवाला शहर में हुआ है।Sun, 21 Apr 2019 14:18:00 (IST) श्री लंका के होटल और चर्च पर हुए हमले डरानेवाले हैं। इस घटना का शिकार हुए लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। इसके खिलाफ हम सबको एकजुट होकर खड़े होना चाहिए ताकि कोई भी अपने धर्म से जुड़े कार्य करते वक्त डर में न रहे: ब्रिटिश पीएम टेरिजा मेSun, 21 Apr 2019 14:07:17 (IST) अबतक किसी संगठन या व्यक्ति ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। किसी तरह की और अनहोनी से बचने के लिए वहां की सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर हैं। सभी अधिकारियों की छुट्टी कैंसल कर दी गई है। लोगों से गुजारिश की गई है कि हॉस्पिटल के आसपास ज्यादा भीड़ न लगाएं।Sun, 21 Apr 2019 13:20:31 (IST) श्री लंका में हुए धमाकों में मृतकों का आंकड़ा 156 पहुंचा, मरने वालों में कम से 35 विदेशी नागरिक।Sun, 21 Apr 2019 13:09:01 (IST) श्रीलंका में इन 6 जगहों पर हुए बम धमाके सेंट एंथनी चर्च-कोलंबो सेंट सेबेस्टिनय चर्च-नेग्मबो बट्टीकलोआ का चर्च होटल सांगरीला-कोलंबो होटल सिनेमोन ग्रैंड होटल किंग्सबरी-कोलंबोSun, 21 Apr 2019 13:07:06 (IST) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीलंका में हुए धमाकों पर दुख जताया। बोले- सभ्य समाज में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं, ऐसी घड़ी में भारत श्रीलंका के साथ खड़ा है।Sun, 21 Apr 2019 12:54:17 (IST) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता की कोई जगह नहीं है। भारत श्रीलंका के लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ा है। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' Strongly condemn the horrific blasts in Sri Lanka. There is no place for such barbarism in our region. India stands… https://t.co/RB2dTddlGq — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) 1555831130000Sun, 21 Apr 2019 12:42:19 (IST) कोलंबो के चर्च में हुए धमाके के बाद घटनास्थल बिखरा खून और कांच के टुकड़े।Sun, 21 Apr 2019 12:39:46 (IST) श्रीलंकाः ब्लास्ट के बाद चर्च के पास तैनात सुरक्षाकर्मी।Sun, 21 Apr 2019 12:34:38 (IST) श्रीलंका के पीएम विक्रमसिंघे ने देश में हुए धमाकों की निंदा की।Sun, 21 Apr 2019 12:28:50 (IST) श्री लंका में सीरियल ब्लास्ट में कम से कम 137 की मौत, मृतकों में 9 विदेशी नागरिक भी शामिल।Sun, 21 Apr 2019 12:21:26 (IST) सीरियल ब्लास्ट के बाद श्री लंका मे उच्चस्तरीय बैठक जारी। शिक्षा मंत्री हर्षा डि सिल्वा ने कहा है कि सरकार जल्द ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करेगी।Sun, 21 Apr 2019 12:17:30 (IST) श्रीलंका में हुए हमले के बाद सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगे देश के सभी स्कूल। (श्रीलंका मीडिया)Sun, 21 Apr 2019 12:15:58 (IST) श्रीलंका ब्लास्ट में अब तक 129 से ज्यादा की मौत। (स्थानीय अस्पतालों के हवाले से AFP ने दी सूचना)Sun, 21 Apr 2019 12:06:49 (IST) श्री लंका पुलिस का कहना है कि काटुवापिटिया में चर्च में हुए धमाके में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।Sun, 21 Apr 2019 12:02:04 (IST) श्रीलंका में आत्मघाती हमले की चेतावनी वहां के पुलिस प्रमुख ने पहले ही दी थी। इस बात का खुलासा डॉक्युमेंट्स से हुआ है। (AFP)Sun, 21 Apr 2019 11:59:52 (IST) श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दुख और शोक जताया। बोले- ईस्टर रविवार के पवित्र अवसर पर कोलंबो में हुए धमाकों में हताहत मासूम नागरिकों और उनके परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं। ईश्वर घायलों और हताहतों के परिजनों को शोक की इस घड़ी में धैर्य और साहस दें।Sun, 21 Apr 2019 11:56:13 (IST) श्री लंकाः धमाकों के बाद राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने धमाकों पर शोक जताया है और लोगों से शांति की अपील की है।Sun, 21 Apr 2019 11:52:06 (IST) श्री लंका में हुए धमाके में 42 लोगों की मौत कोलंबो के चर्च और होटलों में हुई जबकि 10 की मौत बाट्टिकालोआ के चर्च में होने की खबर है। (AFP)Sun, 21 Apr 2019 11:39:2


Source: Navbharat Times April 21, 2019 05:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */